214 पॉइंट्स की उछाल के साथ सेंसेक्स 57,899 पर खुला

सेंसेक्स

अमित सिंह। शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन उछाल पर है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 97 पॉइंट्स तेजी के साथ 57,781 पर खुला। इस समय यह 233 अंकों की उछाल के साथ 57899 पर कारोबार कर रहा है।


गिरावट में 6 शेयर्स


सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 6 शेयर्स गिरावट में हैं, हालांकि 24 शेयर्स अपने उछाल के साथ कारोबार कर रहें हैं। 24 शेयर्स में आने वाले शेयर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3% ऊपर है जबकी पावर ग्रिड और HDFC 2-2% ऊपर हैं। टाइटन, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी, सनफार्मा के साथ- साथ NTPC भी उछाल पर हैं। 259.64 लाख करोड़ रूपये है आज का मार्कट कैप।


66 पॉइंट्स तेजी में निफ्टी


17,183 पर खुला आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी। 66 पॉइंट्स की तेजी के साथ 17,233 पर निफ्टी कर रहा है कारोबार। निफ्टी के कूल 50 शेयर्स हैं जिसमें से 38 स्टॉक तेजी में और 12 स्टॉक गिरावट में हैं। पावरग्रिड, टाइटन, भारत पेट्रलियम और HDFC के शेयर्स में उछाल देखने को मिल रहा है जबकी हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और लार्सन बैंक गिरावट में दिख रहा है।


620 अंक उछाल के साथ बंद हुआ था बाजार


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 57,684 पर 620 पॉइंट्स (1.09%) उछाल के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,167 पर 183 पॉइंट्स (1.08%) उछाल के साथ बंद हुआ। बीते दिन GDP और GST दोनों में तेजी का असर देखने को मिला।

About Post Author

आप चूक गए होंगे