लौकी में है पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा

लौकी का सेवन अधिकांश सब्जियों में किया जाता हैं। शरीर के लिए लौकी काफी फायदेमंद हैं। इसमें कई पोषक तत्वों के साथ मिनरल्स की मात्रा अधिक होती हैं। इसमें विटामिन(सी,बी) आयरन, सोडियम, फाइबर के साथ कैलोरी, कोर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, औऱ कैल्सियम पाया जाता हैं। बता दें कि, इसके दैनिक प्रयोग से शरीर में छिपे कई रोगों से छुटकारा मिलता हैं। इसका सेवन जूस/सूप, सब्जी, खीर आदि के माध्यम से करते हैं। आपको बता दें कि, लौकी का लगातार सेवन करने से चेहरे पर निखार की समस्या, कोलेस्टॉल नियंत्रण में बना रहता हैं। बताते चलें कि, लौकी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टेरिया आंख की समस्या, मधुमेह, भूख न लगना, अपच, गैस, उदरशूल, अल्सर, हृदय रोग, डिप्रेशन, गर्भाशय, रक्त शुद्ध करने में मददगार हैं। साथ ही, दांत की समस्या, यूरिन इंफेक्शन, पेशाब के साथ मोटापा कम करने में सहायक हैं। साथ ही डायबिटीज, लीवर में एसिड और पाचन की गति को बढ़ाने में रामबाण उपचार हैं। हरिद्वार के स्वास्थ वृत्त विभाग के एचओडी डॉ अवधेश मिश्र का कहना हैं कि, लौकी का जूस शरीर में कई समस्याओं को खत्म कर देता हैं। जूस के साथ अजवाइन, भुना जीरा, काला नमक मिलाकर सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे