मिस इंडिया ने किया पॉर्न मामले का खुलासा, दर्ज कराई एफआईआर

मुंबई में इन दिनों अश्लील फिल्मों की शूटिंग को लेकर आ रही खबरें चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज हुआ था। कुंद्रा मामले में जांच के बाद पर्दा उठा था। हाल ही में झारखंड की मॉडल और 2019 की मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली परी पासवान ने दावा किया है कि उनके साथ भी धोखेबाजी कर अश्लील वीडियो शूट किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई के एक प्रोडक्शन में कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया।
परी ने दावा किया कि मुंबई के एक प्रोडक्शन में ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाया गया, उसके बाद अश्लील वीडियो शूट किया गया। परी ने बताया कि उस दौरान वे काम की तलाश में मुंबई गई हुई थी। उन्होंने कहा कि जानकारी के बाद घटना की शिकायत मुंबई पुलिस के पास दर्ज करवाई थी।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक परी को नशीला पदार्थ पिलाया गया जिसके बाद पोर्न वीडियो बनाया गया। फिलहाल मामला काफी पहले का है जिसकी जांच की जा रही है। मॉडल ने बताया कि मुंबई में पॉर्न फिल्म बनाने वाला पूरा गैंग शामिल है जो लड़कियों के साथ ठगी करता है और जालसाजी में उनके साथ आपत्ति जनक वीडियो बनाता है। परी ने मालवानी थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

About Post Author