बॉलीवुड की मशहूर शख्सियत सागर सरहदी का निधन

रविवार शाम फिल्म जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई। मशहूर लेखक और निर्देशक सरहदी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के सायन इलाके स्थित घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें, सागर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों से उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ रखा था। वहीं, आज सुबह 11-12 बजे के बीच सागर का अंतिम संस्कार किया गया।
सागर सरहदी कभी कभी, चांदनी, सिलसिला जैसी सुप्रसिद्ध फिल्मों में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। ज़मीन से उठकर बॉलीवुड जगत में अपना नाम बनाने वाले सागर सरहदी को सबसे पहली प्रसिद्धि यश चोपड़ा की मूवी “कभी कभी” से मिली थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा साथ नज़र आये थे।
इसके बाद उन्होंने सिलसिला, चांदनी, रंग , जिंदगी, कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार जैसी प्रसिद्ध फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी। गौरतलब है, सागर सरहदी की मौत की खबर फैलते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्मी दुनिया के अनमोल नगीने को याद करते हुए सभी सितारे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

About Post Author