बुजुर्ग महिला के साथ हैवानों ने गैंगरेप कर फोड़ दी आंखे, छटपटाती रही पीड़िता

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से शर्मनाक मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ हैवानों ने गैंगरेप कर उसकी आंखे फोड़ दी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के घर में घुसकर दबंगो ने बलात्कार किया साथ ही नाजुक अंगों में लाठी डंडों से बार किया। महिला के विरोध पर दरिंदो ने उसकी आंखे फोड़ दी। इतना ही नहीं उसके जबड़े को तोड़कर उसे अधमरा छोड़ा और लूटपाट कर भाग निकले। पड़ोसियों ने शोर सुनकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता को कन्नौज से रेफर कर कानपुर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान उसका बेटा जाग गया था। शोर मचाने के बाद पड़ोसी आए तब तक दरिंदो ने वारदात को अंजाम दे दिया था। रात को ही बेटा जख्मी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

About Post Author

आप चूक गए होंगे