बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले सोनिया गांधी का बयान, कहा- दिल्ली-बिहार में बंदी सरकार, अब है बदलाव की बयार

बिहार चुनाव में जनता को अपनी तरफ करने की हर राजनीतिक पार्टियां पुरजोर कोशिश कर रही हैं। कल बिहार में पहले चरण का चुनाव है। इसी को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली और बिहार में बंदी सरकार है। बिहार के निर्माण के लिए जनता तैयार है। सोनिया गांधी के इस विडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार भारत का आइना है, लेकिन सरकारकी गलत नीतियों ने बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने लोगों की आखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं।

About Post Author