फूलों की खुशबू से महक उठा रामलीला मैदान

नोएडा स्थित रामलीला मैदान में पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। लोग यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे। प्रदर्शनी में लोग खूबसूरत पौधों की खरीददारी के लिए और फैमिली टाइम का मजा लेने के लिए पहुंचे। प्रदर्शनी में पौधों के विभिन्न प्रजातियों के अलग अलग स्टाल भी लगाए गए । इन स्टाल्स के विक्रेताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधों की विशेषता और उनके रोपण के सही तरीकों से संभंधित जानकारी सभी खरीदारों को दी। यहां कई प्रजातियों के पौधे प्रस्तुत किये गए।रामलीला मैदान विभिन्न प्रकार के फूलों की खुश्बू से मोहित हो उठा।पुष्प प्रदर्शनी में कई जानवरों और थीम आधारित सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। लोगों के बीच यहां सेल्फी लेने के खासा उत्साह देखा गया। यहां न केवल फैमिली बल्कि कई स्कूलों के छात्र भी प्रदर्शनी का दौरा करने खासा संख्या मे आए। वहीं कई स्कूलों और संस्थाओं के स्टाल भी शामिल हुए थे ,जो पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण जैसे मुद्दों की जानकारी लोगों को दे रहे थे।यह महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया गया और रविवार को इसका समापन हुआ। यहां रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ,जिसके माध्यम से लोगों के बीच सामजिक कूरीतियों के विषय में भी सामाजिक संदेश प्रसारित किए गए। मेले के दूसरे दिन भी यहां बहुत भीड़ रही। साथ ही लोग भी विभिन्न पौधे खरीदते नजर आए। लोगों ने ना केवल यहां पौधें खरीदे बल्कि उन्होंने यहां से पौधों के साथ-साथ खाद, दवाई आदि भी खरीदे। प्रदर्शनी ने अनमोल और अतुल्य पर्यावरण का एक अनूठा उदाहरण दिया।

About Post Author