प्रेगनेंसी में करें घी का सेवन

गर्भावस्था में महिलाओं की खास देखभाल की जाती है, जिससे उनको और उनके बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। गर्भावस्था में शरीर की मजबूती के लिए फैटी एसिड की आवश्यकता होती है। इसको गुड फैट भी कहा जाता है। इस गुड फैट में घी और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें आती हैं, जो बच्चों की विकास में फायदेमंद होती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा घी भी मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको घी से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

1- हमारे बड़े बुजुर्गों का मानना है कि प्रेगनेंट महिला को घी का सेवन करना चाहिए, इससे महिला के नॉर्मल डिलीवरी के आसार बढ़ जाते हैं।

2- दही का सेवन करने के शरीर में पाचन क्षमता बढ़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। घी में विटामिन , कैल्शियम, फास्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

3- घी का सेवन करने से बच्चे का मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है। बच्चा शारीरिक रूप से तो बढ़ता ही है साथ ही साथ मानसिक रूप से भी बढ़ने लगता है।

4- गाय का घी दूसरे घी की अपेक्षा अधिक फायदेमंद होता है। इसलिए संभव हो तो गाय के घी का ही सेवन करें, लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो घी का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों को हानि पहुंच सकती है।

About Post Author