पानीपत की भीषण जंग का पोस्टर हुआ जारी, 6 दिसंबर को फिल्म होगी रीलीज

भारतीय इतिहास की कहानियों को फिल्मों के जरिए पर्दे पर अक्सर दिखाया जाता रहा है। इतिहास की इन कहानियों को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। भारतीय इतिहास में पानीपत की लड़ाईयों को भी विद्यार्थी बड़े ही रोमांच के साथ पढ़ते है। पहली बार पानीपत की प्रसिद्ध लड़ाई पर एक हिंदी फिल्म आ रही है। यह फिल्म 6 दिसम्बर को रीलीज हो रही है।

फिल्म के फ़र्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। फ़िल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने फ़र्स्ट लुक शेयर किया है। पहले पोस्टर पर किसी कलाकार या किरदार की सूरत नहीं दिखायी गयी है। सिर्फ़ भीषण लड़ाई का मज़र है। पोस्टर पर लिखा गया है, लड़ाई जिसने इतिहास बदल दिया था। पानीपत में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सनोन और ज़ीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी। अर्जुन फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे। वहीं, संजय दत्त अफ़गान सुल्तान के रोल में दिखेंगे।

About Post Author