पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान की महिलाओं का प्रर्दशन

हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमेशा भारत पर मानव अधिकारों के हनन का आरोप लगाता रहता है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस प्रकार की बात उठाता रहा है कि भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन होता है और वहां लोग सुरक्षित नहीं हैं। मगर पाकिस्तान यह नहीं देखता कि उसकी फौज किस प्रकार से बलूचिस्तान प्रांत के लोगों पर अत्याचार करती है।

हर रोज बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रर्दशन करते रहते हैं। इस प्रकार के अत्याचारों के खिलाफ शनिवार को बलूचिस्तान की औरतों ने पाकिस्तान के क्वेटा शहर में प्रर्दशन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके लोगों को पाकिस्तान की सरकार लगातार गायब कर रही है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सरकार और सेना बलूचिस्तानियों की आवाज को दबाने की लगातार कोशिश कर रही है। बता दें कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के समय यूएन मुख्यालय के बाहर बलूचिस्तान के लोगों ने मानवाधिकार हनन को लेकर प्रर्दशन किया था।

About Post Author