दो बच्चों समेत मां की संदिग्ध मौत, पिता पर लगा हत्या का आरोप

गाजियाबाद के लोनी स्थित विहार कॉलोनी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो बच्चों समेत मां का शव फंदे से लटका मिला। मामला रविवार शाम का बताया गया है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट्स बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पति दूध लेने गया था। घर पर वापस आया तो तीनों शव बरामदे में फंदे से लटके हुए मिले। हत्या का संदेह पति अरविंद पर भी किया जा रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक अरविंद अपने पत्नी बच्चों समेत कॉलोनी में करीब आठ वर्ष से रह रहा था। वह प्रॉपर्टी डीलरों को जेनरेटर की सफ्लाई करता है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एस.पी. देहात ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।

About Post Author