दो दिन बाद अस्पताल से घर लौटे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने दी सब ठीक होने की जानकारी

अभिनेता दिलीप कुमार दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर वापस लौट गए हैं। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिन अस्पताल में रखा गया था जिसके बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकारी दी।
सायरा बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, ”हम अभी (अस्पताल से) घर आए हैं। सबकुछ ठीक है। साहब (कुमार) को दुआओं में याद रखें।” इससे पहले, अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author