कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती राजीव मसंद की हालात गंभीर, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप से लोग दहशत में हैं। इसी बीच मुंबई से खाबर आ रही है कि कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती पूर्व फिल्म समीक्षक और पत्रकार राजीव मसंद की हालत गंभीर है। बीते दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका ऑक्सीजन स्तर नीचे चला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव वेंटिलेटर पर हैं, और उनके डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर मुश्किल समय से गुजर रहे राजीव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ट्वीट कर कहा कि वह राजीव के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना कर रही हैं। संजय ने कहा,”प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा राजीव मसंद के लिए।”
साथ ही दीया मिर्जा ने ट्वीट किया,”प्यारे राजीव मसंद के लिए प्रार्थना, आप जल्द बेहतर हों। जल्द ही इस संदेश को देखें और जानें कि आप बहुत प्यारे हैं।”

About Post Author