ताजमहल में पूजा करने पहुंची तीन महिलाएं, गिरफ्तार

आगरा में स्थित ताजमहल के अंदर तीन हिंदू संगठन की महिलाएं गुरूवार सुबह महा शिवरात्रि की पूजा करने पहुंची। सीआईएसएफ के जवानों ने मौके से महिलाओं को पकड़ लिया। तीनों महिलाएं हिंदू संगठन की पदाधिकारी हैं। जवानों ने महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही हैं। हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर के साथ दो महिलाएं आरती पूजा करती हुई पकड़ी गई। मीना की गिरफ्तारी पर हिंदू संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर के साथ भारी संख्या में ताजगंज थाने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजंहा का उर्स चल रहा हैं। उर्स और जुमा नमाज के अतिरिक्त अन्य धर्मों की गतिविधियों पर प्रतिबंध हैं। विगत समय पहले भी हिंदू व्यक्तियों पर हनुमान चालीसा का पाठ करने पर कार्यवाही की गई थी।

About Post Author