चचेरे भाई-बहन में था अवैध संबंध, खेत में मिले दोनों के शव

बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिक प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंम मच गया। चचेरे भाई-बहन में दो वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी का प्रस्ताव दोनों ने अपने परिजनों के पास रखा, तो परिजनों ने रिश्ते को ठुकरा दिया। भयवश दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को स्वीकार नहीं किया तो दोनों 11 मार्च की रात में घर से निकल गए। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में नहीं दी। रविवार शाम झाझा थाना क्षेत्र के नकटी जलाशह के पास एक खेत में दोनों के शव मिले हैं। मृत नाबालिक पैरगाहा गांव के निवासी हैं। डैम से दोनों शवों को ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की तैयारी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी झाझा श्रीकांत कुमार का कहना है कि नाबालिक लड़के की उम्र 17 वर्ष और लड़की की उम्र 16 वर्ष हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल करना शुरु कर दी हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे