किसानों के बीच धारणा को दूर करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्री की शुरू किया अभियान, पंजाब और हरियाणा में लगवाएं पोस्टर

देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। किसान यह मानकर चल रहे है कि इन कानूनों से मुकेश अंबानी और अडानी जैसे बिजनेसमेन को फायदा होगा। इस कारण किसानों ने पिछले दिनों पंजाब में रिलाइंस मोबाईल टावरों को निशाना बनाया था, जिसके कारण कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा। अब रिलायंस इंडस्ट्री ने किसानों के बीच अपने खिलाफ बनी धारणा को दूर करने के लिए जमीनी प्रचार अभियान शुरू किया है।

इसके तहत कंपनी ने पंजाब और हरियाणा में कुछ पोस्टर लगवाएं और साथ ही पैंफलेट्स भी बंटवाएं हैं, ताकि किसानों में फैल रही गलतफहमी को दूर किया जा सके। कंपनी के ये पैंफलेट तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में हैं। बता दें कि कंपनी की तरफ से इस मामले में सीएम अमरिंदर सिंह से दखल के लिए पत्र लिखा था और उसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी एक याचिका भी दायर की है।

About Post Author