आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस

गणित

गणित

भारत में हर वर्ष आज के दिन यानी 22 दिसबंर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के याद में मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के एक तमिल ब्राह्मण आयंगर परिवार में हुआ था। रामानुजन ने कुंभकोणम के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई की थी। लेकिन गैर-गणितीय विषयों में उनकी रुचि न होने से वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। जिस स्कूल में वे 12वीं में दो बार फेल हुए आज यह दिन रामानुजन के नाम पर मनाया जाता है।


रामानुजन ने 1912 में मद्रास पोर्ट ट्रस्ट में एक क्लर्क के रूप में काम करना शुरू किया। यहीं पर पहली बार उनके एक सहकर्मी ने उनकी गणित की प्रतिभा को देखा, जो खुद भी एक गणितज्ञ था। उस सहकर्मी ने रामानुजन को ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जीएच हार्डी के पास जाने को कहा।


बता दें कि 16 साल की उम्र में रामानुजन की शादी जानकी अम्माल से हो गई। मगर गणित से उतना ही लगाव था। इसी बीच, लेटर के जरिए कुछ उन्होंने कुछ फॉर्मूला कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जीएच हार्डी को भेजा। वह उनसे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने रामानुजन को लंदन बुला लिया और उनके मेंटर बन गए। दोनों ने मिलकर गणित के कई रिसर्च पेपर प्रकाशित किए। उनकी रिसर्च को अंग्रेजों ने भी सम्मान दिया।


ट्रिनिटी कॉलेज से जुड़ने के बाद, रामानुजन को 1916 में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) की डिग्री मिली। 1917 में उन्हें लंदन मैथमेटिकल सोसाइटी में जगह दी गई। इसके अगले साल उन्हें गणित पर उनकी रिसर्च के लिए रॉयल सोसायटी में जगह मिली। अक्टूबर 1918 में रामानुजन ट्रिनिटी कॉलेज की फेलोशिप पाने वाले पहले भारतीय भी बने।


सबसे बड़ी बात यह है कि रामानुजन की गणितीय प्रतिभा का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि महज 32 साल के जीवन में उन्होंने गणित के 4 हजार से ज्यादा ऐसे प्रमेय (थ्योरम) पर रिसर्च की थी, जिन्हें समझने में दुनियाभर के गणितज्ञों को भी सालों लग गए।


1919 में वह लंदन से भारत लौट आए। रामानुजन टीबी बीमारी से ग्रसित हो गए। उसके एक साल बाद ही 26 अप्रैल, 1920 को उनका देहांत हो गया। जिस महान गणितज्ञ ने पूरी दुनिया पर अपनी प्रतिभा से छाप छोड़ी थी, उसे मरने के बाद अपनों के ही बीच तिरस्कार झेलना पड़ा।


उनकी मौत के बाद पंडितों ने उन्हें मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्होंने समुद्री यात्रा से लौटने के बाद प्रायश्चित के लिए रामेश्वरम् की यात्रा नहीं की थी।
रॉबर्ट कैनिगल ने ‘द मैन हू न्यू इन्फिनिटी: अ लाइफ ऑफ द जीनियस रामानुजन’ नाम से रामानुजन की जीवनी लिखी। 2015 में उन पर एक फिल्म ‘द मैन हू न्यू इन्फिनिटी’ भी बनी। फिल्म में देव पटेल ने उनका किरदार निभाया था। ये फिल्म रॉबर्ट कैनिगल की रामानुजन पर लिखी जीवनी पर आधारित थी।

About Post Author