अयोध्या में भगवान राम मंदिर की आधार शिला ऱखने पर गौतम बुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं लड्डू बांटे

अयोध्या की आध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को
राम मंदिर की आधारशिला रखी। वहीं पूरा देश आज भगवान राम मंदिर की आधारशिला रखने जाने को बड़ी धूम-धाम से मना रहा है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशवासियों के साथ-साथ दादरी, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, कासना, दनकौर रघुपुरा, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर, जारचा, बिसरख, मंडलों में अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर राम जन्म भूमि शिलान्यास के अवसर पर लड्डू एवं फल बांटे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। भगवान राम हर किसी के रोम-रोम में बसे हुए हैं।

हम सभी का सपना था कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो। यह सभी लोगों के लिए उत्सव का दिन है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र महावीर, नगर सेवा भाटी योगेंद्र छोकर, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, चंद्रमणि भारद्वाज, सचिन शर्मा, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, सत्य पाल शर्मा, रिंकू, अमित शर्मा, विकास चौधरी, योगेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदौरिया, संजय भाटी, मनोज भाटी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, राजेश ठेकेदार, सुनील, सोना मनोज प्रधान, अजीत मुखिया, सोमेश गुप्ता, पंकज रावल जितेंद्र भाटी, बिजेंद्र रावल सहित हजारों हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दीपोत्सव मनाया।

About Post Author

आप चूक गए होंगे