अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने लोगों को कराया योग, नोएडा सेक्टर-27 के निवासियों में दिखा जोश

सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा नोएडा के सेक्टर 27 के पार्क में योग का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर भा जा पा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षक एवं मंडल उपाध्यक्ष शाइनी मुरलीधरन ने किया। 21 जून को मनोज गुप्ता का जन्मदिन भी होता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप सहित अनेक लोगों ने मनोज गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

साथ ही मनोज गुप्ता द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया। योग के दौरान मंडल महामंत्री महेन्द्र कटारिया, उपाध्यक्ष शशीधर उपाध्याय, अमित भोंटियाल, मंत्री ऊषा थापा, सेक्टर संयोजक विनय गुप्ता, सेक्टर 27 आर॰डबल्यू॰ए॰ अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना, बूथ अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर गर्ग, भारत भूषण वालेचा, ललित पंत, विजेंदर कौशिक, पन्ना लाल शर्मा, केदार प्रसाद जी सहित कई अन्य लोग भी योग दिवस पर उपस्थित रहे।

About Post Author