अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय की मौत, जानिए क्या थी वजह

धनंजय चौहान

देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच कई खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी बीच हैराना करने वाली खबर है कि एक समय में अंडरवर्ल्ड का डॉन रह चुके एन मुथप्पा राय की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मणिपाल अस्पताल के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि उसे एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी देर रात करीब 2:30 बजे उनकी मौत हो गई। राय 68 वर्ष के था और पिछले एक साल से मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित था। राय का जन्म दक्षिण कन्नड़ मे स्थीत पुत्तूर शहर में हुआ। राय ने बहुत कम उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। राय के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने आठ मामलों मे गिरफ्तारी का वारंट निकले थे जिनमें हत्या और साजिश जैसे मामलें शामिल थे। संयुक्त अरब अमीरात से राय को 2002 में भारत लाया गया था।उसे यहां लाने के उपरातं सीबाआई, रॉ,आईबी और कर्नाटक पुलिस सहित कई एजेंसियों को बारी-बारी से पूछताछ के लिए सौपा गया। बाद में उसे सबूतों की कमी के कारण छोड़ दिया गया।

About Post Author