लड़की भगाने के चक्कर में, कटी युवक की नाक

लड़की भगाने के चक्कर में, कटी युवक की नाक

लड़की भगाने के चक्कर में, कटी युवक की नाक

रोज सिंह। राजस्थान के अजमेर शहर में एक शक्स की नाक काट दी गई। कारण यह था, कि वह एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया था। पीड़ित का कहना है, कि लड़की के घरवालों ने उसे पीटा हैं और नाक काटी हैं। इसी के साथ साथ उन्होंने यह सब कैमरा में रिकॉर्ड भी करा है। यह वारदात हैं नागौर ज़िले की हैं,  जहां 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिन्होंने नाक काटी थी। पीड़ित परबत्सर का रहने वाला हैं। वह महिला के साथ जनवरी में भाग गया था और दोनो अजमेर में साथ रहते थे, लेकिन महिला की घरवालों को इससे दिक्कत थी और वो इस बात से काफी गुस्सा थे। इस वज़ह से लड़की के परिवार वालों ने उसकी नाक कृषि के प्रयोग होने वाली मशीन से काट दी थी। पीड़ित का यह भी कहना है की आरोपी ने बेरहमी से लाठी और डंडों से उसको मारा पीटा है। और फिर उसे मारोठ नदी के पास ले जाकर उसकी नाक काट दी हैं। विडियो के वायरल होने के बाद आरोपी को कस्टडी में ले लिया गया हैं। पीड़ीत ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर सोमवार को करी हैं। यह कहते हुए की महिला के भाई और बाकी के रिश्तेदारों ने मिलकर उसके साथ ये हश्र करा हैं।

About Post Author