लवी फंसवाल। ज्ञानवापी परिसर पर चल रहे विवादों के बीच आए दिन नए प्रारूप सामने आते रहते हैं। कभी ज्ञानवापी की जांच सक्रिय हो जाती है तो फिर से निष्क्रिया हो जाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है, कि भौतिक व पुरानी चीजों को कितना भी छुपा लो में छुपती नहीं हैं। आप इतिहास को बदल नहीं सकते। चाहे आप कितनी भी तोड़ मरोड़ कर लो, लेकिन इतिहास किसी ना किसी समय सामने आता ही है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में विवाद के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो फिर से विवाद होगा। हमें केवल ज्ञानवापी बोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष को अपनी ऐतिहासिक गलती स्वीकार करनी चाहिए और समाधान पेश करना चाहिए। सीएम योगी ने कहा, कि मेरा मानना है कि भगवान ने जिसे भी दर्शन का सौभाग्य दिया है। उसे दर्शन करने चाहिए। एक त्रिशूल एक मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? किसी ने इसे नहीं रखा। बाहर पुलिस बल तैनात है।िसे भी दर्शन का सौभाग्य दिया है। उसे दर्शन करने चाहिए। एक त्रिशूल एक मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? किसी ने इसे नहीं रखा। बाहर पुलिस बल तैनात है।

सीएम ने कहा कि ज्ञानवापी के अंदर भौतिक और अन्य पुरातात्विक साक्ष्यों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आप इतिहास को तोड़-मरोड़ सकते हैं लेकिन ऐतिहासिक सबूतों को नहीं, वहां की दीवारें हकीकत बयां कर रही हैं। मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष को स्वीकार करना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उन्हें इसका समाधान निकालना चाहिए।

About Post Author