Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

महिला पहलवानों का भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप

महिला पहलवानों का भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप

महिला पहलवानों का भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप

अनुराग दुबे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 30 भारतीय पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं। इनमें विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक सहित कई बड़े पदक विजेता भी शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अब इस मामले में खेल मंत्रालय ने भी एक्शन लिया है और भारतीय कुश्ती संघ से 72  घंटों से पहले जवाब मांगा है। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया ने कहा कि संघ में बैठे लोग मनमानी कर रहे हैं। उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता। हमें कोच नहीं दिए जाते हैं और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है। वहीं, विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह और संघ में उनके चहेते लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगाए। विनेश ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। उनके चहेते लोग भी लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरुष कोच भी लड़कियों के अलावा महिला कोच का भी शोषण करते हैं। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने वृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तारी करने की मांग की है। वहीं इस आरोप के बाद  बृजभूषण सिंह ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। 97 फीसदी पहलवान संघ के साथ है। अगर ये आरोप सही साबित हुए तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि जो पहलवान धरने पर बैठे हैं, वह ट्रायल नहीं देना चाहते। हालांकि, पहलवानों का प्रदर्शन जारी रहा। वृजभूषण शरण सिंह का बचपन अयोध्या के अखांडों में गुजरा है, वह शुरू से हीं राजनीति में सक्रिय रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन से राजनीति में आने वाले बृजभूषण उत्तरप्रदेश के बड़े नेताओं में से एक हैं। वह लगातार छह बार से सांसद हैं। वह फिलहाल गोंडा जिले की कैसगंज सीट से भाजपा सांसद हैं। बृजभूषण 2011 के कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। 2019 में उन्होंने लगातार तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था।

Exit mobile version