बारिश के मौसम में करें अजवाइन का प्रयोग, पाचन तंत्र रहेगा मजबूत

रोशनी शंकर

बारिश का मौसम आते ही हमारे स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव दिखाई देने लगता है। इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक है। मानसून के दौरान हमें क्या चीजें खानी चाहिए, इसका ज्ञान बहुत जरूरी है। कई बार हमें हमारे घर में उपयोग होने वाली चीजों के बारे में पता नहीं होता, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। उन चीजों के प्रतिदिन सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर हो सकता है। हम सभी के घरों में अजवाइन का उपयोग खाना बनाते समय किया जाता है। लेकिन यह अजवाइन केवल खाने तक सीमित नहीं बल्कि इसके प्रतिदिन सेवन से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

अजवाइन खाने के फायदे

– अजवाइन खाने से गैस, एसिडिटी और बदहज़मी को दूर किया जा सकता है।

– खांसी और जुकाम में अजवाइन की भाप और काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है।

– अजवाइन खाना वजन घटाने में मददगार होता है।

– अजवाइन का तेल जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में रामबाण है।इससे दर्द में राहत मिलती है।

 – अजवाइन से पीरियड्स के दर्द और अनियमितता को कम किया जा सकता है।

– इसे खाने से मुंह की दुर्गंध और भूख की कमी को दूर किया जा सकता है।

कैसे करें सेवन?

अजवाइन का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है।

1. पानी के साथ

एक चम्मच अजवाइन रात में पानी में भिगो दें।

सुबह खाली पेट छानकर वही पानी पिएं।

( पाचन और वजन घटाने में असरदार )

 2. गुनगुने पानी के साथ

आधे चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ निगल लें।

( गैस, एसिडिटी और पेट फूलने में राहत )

3. अजवाइन चाय/काढ़ा

अजवाइन को पानी में उबालें, चाहें तो अदरक और शहद भी डालें।

( खांसी-जुकाम और गले की खराश में फायदेमंद )

4. भुनी हुई अजवाइन

थोड़ा सा नमक मिलाकर भुनी हुई अजवाइन खाएं।

( अपच और भूख बढ़ाने के लिए बेस्ट )

5. तेल के रूप में

अजवाइन का तेल प्रभावित जगह पर हल्की मालिश करें।

( जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत )

ये थे अजवाइन के फायदे। आपको कैसी लगी यह खबर। यदि आपको किसी अन्य रेसिपी के फ़ायदों को जानना है तो कमेन्ट कर हमें जरूर बताएं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे