यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे

यमुना एक्सप्रेस-वे

(ग्रेटर नोएडा) दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन के बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जिले के ठसरान गांव का रहने वाला रोहताश नोएडा के एक निजी अस्पताल में सफाई करने का काम करता था। गुरूवार सुबह के समय वह नोएडा काम करने के लिए जा रहे था।

जैसे ही गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास जैसे ही रोहतास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे तरफ जैसे ही घटना का पता परिवार को चला तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। दनकौर एसएचओ राधा रमण सिंह का कहना है कि परिवार की तरफ से किसी प्रकार की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी है।

लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जी जाएगी। बता दें कि अक्सर यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे होते रहते हैं। हादसे होने का मुख्य कारण तेज गति है। देखा जाता है कि जैसे ही वाहन चालक हाईवे पर पहुंचते हैं तो वह अपनी गाड़ी की गति को बढ़ा देते हैं।

About Post Author