पति के साथ मिलकर की बॉयफ्रेंड को मार डाला, ड्रम में डालकर नाले में फेंक दी लाश

महाराष्ट्र के मुंबई में एक हैरान करने वाला मर्डर केस सामने आया है। इस मामले में एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने शव को हरे ड्रम में डालकर फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शख्स की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से कुछ रुपये मांगे थे लेकिन वह पैसे नहीं दे सका। इसके बाद महिला के पति और भाई ने मिलकर शख्स की हत्या कर दी।

यह मामला मुंबई से सटे मुंब्रा का है, जहां पीड़ित शख्स अरबाज मकसूद रहता था। अरबाज की गर्लफ्रेंड मेहजबीन शेख थी, जो शादीशुदा थी। मेहजबीन ने फोन कर अरबाज मकसून अली खान को पैसे लेकर बुलाया था। जब अरबाज बिना पैसे के मिलने पहुंचा, तो मेहजबीन के पति हसन और भाई तारिक शेख ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मेहजबीन और तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हसन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुरू में महजबीन ने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया. हालांकि, जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपने पति, भाई और उसके दोस्त की मदद से हत्या की बात कबूल ली. दरअसल, इन सबकी प्लानिंग खान से पैसे ऐंठने की थी. जब इन्हें कुछ नहीं मिला, तो महजबीन और उसके साथियों ने खान के हाथ बांध दिए. उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा, फिर हत्या कर दी. इसके बाद शव को हरे रंग के ड्रम में ठूंस दिया और मुंब्रा इलाके के एक नाले में फेंक दिया.

About Post Author