बिहार में आज पहले चरण के चुनाव प्रसार का अंतिम दिन, शाह से लेकर राहुल भरेंगे हुंकार।

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव-प्रसार का आज अंतिम दिन हैं। आज सभी प्रमुख पार्टियों के नेता प्रसार में अपनी सारी ताकत झोंक देंगे। जिसमें तेजस्वी यादव से लेकर  बीजेपी के कई केंद्रिय मंत्री समेत दिग्गज नेता चुनाव प्रसार में दम दिखाते नज़र आयेंगे। बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए आज 4 नवंबर को प्रचार-प्रसार को शोर थम जायेगा। बिहार में आज से ठीक तीन दो दिन बाद पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं। जिसमें 1314 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होना हैं। बिहार के वोटरों को लुभाने के  लिए जपा, जदयू, राजद, जनसुराज और कांग्रेस सहित सभी दलों के दिग्गज नेता मैदान में उतरेंगे। शाम के 6 बजे चुनाव प्रसार का बिगुल थम जायेगा।

सत्ताधारी एनडीए से लेकर महागठबंधन तक के दिग्गज नेता जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर तेजस्वी यादव आज जनसभाएं करने वाले हैं। पुरे जोरो-शोरों से पार्टीया चुनावी प्रचार-प्रसार में शामिल हैं। आज शाम 6 बजे के बाद जब चुनाव प्रसार खत्म हो जायेगा उसको बाद नेता डोर टू डोर प्रसार और जनसम्पर्क कर सकेंगे। पहले चरण के चुनावों में इन जिलों में मतदान होंगे जिसमें बिहार की राजधानी पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, मुंगेर, सिवान समेत 18 जिले शामिल हैं।

बिहार की प्रमुख सीटें जिनपर हैं देश को नजऱ।

मोकामा की सीट सबसे चर्चित सीट बन चुंकी हैं। यहां से जदयु के उम्मदीवार अनंत सिंह पर जनसुराज पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या करने का आरोप लगा हैं। इसके अलावा रोघोपुर सीट भी बिहार चुनाव की होट सीट हैं। पहले चरण के मतदान प्रक्रिया में करीबन 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और बिहार में किसकी सरकार आयेगी यह तय करेंगे। इस बीच जनसभा को संबोधित करते वक्त नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में हैं। भाजपा द्वारा नीतीश कुमार पर पुरा कंट्रोल कर रखा हैं।  

About Post Author

आप चूक गए होंगे