मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए नए साल में  राशिनुसार करें ये कुछ खास उपाय

मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी

छाया सिंह। नए साल के आने में कुछ ही दिन बचें हैं। हर कोई नए साल को खुशनुमा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां कर रहा है। क्योकिं हर कोई चाहता है, कि आने वाले साल में मां लक्ष्मी के साथ शनि, मंगल, राहु सहित अन्य ग्रहों की असीम कृपा प्राप्त हो। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नए साल में राशि के अनुसार, कुछ खास  उपाय करके व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां ही खुशियां पा सकता है। तो चलिए जानते हैं, कि ग्रहों के हिसाब से किन राशियों को क्या उपाय करना होगा शुभ।

मंगल ग्रह

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही मसूर की दाल का दान करें व इसी के साथ ही नए साल के पहले ही दिन नहाने वाले पानी में चंदन को डालकर नहा लें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी व इसके साथ ही नए साल में आने वाली सारी समस्याओं मुक्ति मिलेंगी।

शुक्र ग्रह

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, आकर्षण, धन वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन पक्षियों को चावल का दाना डालें। इसके साथ ही सफेद रंग की चीजों का भी दान करें। जैसे खीर, सफेद बर्फी, कपड़े आदि। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी

बुध राशि

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। बुध को बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। नए साल में विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने के साथ गाय को हरा चारा भी खिलाएं।

चंद्रमा

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इसलिए नए साल में चीनी, दही, आटा आदि सफेद चीजों को दान करें। इसके साथ ही नए साल के पहले सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक भी करें।

सूर्य ग्रह

सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, धन धान्य की बढ़ोत्तरी वाला ग्रह कहा जाता है। इसलिए नए साल में सूर्य को जल से अर्घ्य देना शुभ होगा। आप चाहे तो जल में सिंदूर, लाल फूल और अक्षत भी डाल सकते हैं। इसके साथ ही गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

गुरु बृहस्पति ग्रह

धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति माने जाते हैं। इसलिए गुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही चावल, गुड़, चने की दाल आदि का दान भी करें

शनि ग्रह

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। नए साल में रोजाना शनिदेव की पूजा करने के साथ हनुमान जी की भी पूजा करें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में सुबह के समय जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को लाल फूल अर्पित करें।

About Post Author