डीयू प्रशासन का एक्शन- छेड़छाड़ के मामले में तीन छात्र निलंबित,कैंपस एंट्री पर भी निषेध
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में एक्शन लिया गया है। इस घटना में शामिल तीन छात्रों को विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है। साथ ही छात्रों के कैंपस परिसर में आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई छात्रों के खिलाफ 23 सितंबर को दर्ज मुकदमे के आधार पर की है। निलंबन को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए है। इस नोटिस के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा 23 सितंबर की शाम को हुई घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई की है।
