Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

इस बार का नोबेल शांति पुरस्कार मानवाधिकार संगठनों के नाम

अंकित कुमार तिवारी। शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गयी है। जिसके लिए अब बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को 2022 के शांति के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।1. Ales Bialiatski1980 के दशक में इन्होंने आंदोलन की शुरूआत की थी। जिसमें इन्होंने अपना जीवन देश में लोकतंत्र और शांतिपूर्ण विकास को बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया।2. Memorial1987 में, मानवाधिकार संगठन Memorial पूर्व सोवियत संघ में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने ही स्थापित किया। इनका उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के उत्पीड़न के शिकार लोगों को कभी नहीं भुलाया जाएगा। जो कि Chechen युद्धों के दौरान, Memorial ने रूस और रूसी समर्थक बलों द्वारा लोगों पर किए गए अत्याचारों और युद्ध अपराधों के बारे में जानकारी पूरी दुनिया तक पहुंचाई थी।3. The Center for Civil Libertiesशांति के लिए नोबेल पुरस्कार लेने वाले के लिए यूक्रेन में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ की स्थापना की गई थी। जिसमें संगठन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्यवाही के बाद, यूक्रेनी आबादी के खिलाफ रूसी युद्ध अपराधों की पहचान करने और उनके दस्तावेज जमा करने का काम निडरता से किया गया है।

Exit mobile version