जम्मू कश्मीर में बिगड़े हालात- चार बादल फटे, स्कूल 26 जुलाई तक बंद

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज जम्मू-कश्मीर में लगातार मूसलाधार बारिश से गुरेज में चार जगह बादल फटने, बडगाम में बाढ़ और कई जिलों में भूस्खलन से तबाही हुई, जबकि पुंछ-जम्मू हाईवे और अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्राएं प्रभावित रहीं।प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश से बांदीपोरा के गुरेज-तुलैल क्षेत्र में चार जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। बडगाम में सुखनाग नाला में बाढ़ से कई दुकानें बह गईं। वहीं खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों में 26 जुलाई तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं।बारिश के कारण श्रीनगर समेत कई शहरी इलाकों में जलभराव हो गया। निचले क्षेत्रों के घरों और बाजारों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। गुरेज में बादल फटने से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ, बीएसएनएल के टावर क्षतिग्रस्त हुए। भूस्खलन के कारण दो सड़कें बंद हो गईं।भारी बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे करीब छह घंटे तक बंद रहा। मदाना और शींदरा क्षेत्र में मलबा आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़कें बंद हो गईं। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया।

About Post Author