मोमोज के फ़ायदे! आइये जानते हैं?

रोशनी शंकर। ग्रेटर नोएडा

आज छोटे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के मेनू में मोमोज जरूर होते है। साथ ही हमारे आस-पास के स्थानों में मोमोस के ठेले आसानी से नजर आ जाते हैं। मोमोज बनाने में बहुत सी सामग्री का उपयोग किया जाता है। जिस सामग्री को मिलाकर मोमोज तैयार होते हैं, जिन्हें हम लाल मिर्च और टमाटर की चटनी के साथ मजे से खाते हैं। मोमोज खाने से होने वाले नुकसान की बात सभी करते हैं। लेकिन मोमोज खाने से होने वाले फायदे कोई नहीं बताता।

मोमोज बनाने में बहुत सी सामग्री का उपयोग किया जाता है। जैसे – मैदा, पत्ता गोभी, गाजर, प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च। इस सामग्री से मोमोज बनाए जाते हैं।

मोमोज में उपयोग होने वाली सामग्री के फ़ायदे!

मैदा (आटा) – इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। मैदा खाने को मुलायम और स्वादिष्ट बनाता है। नान, केक, पेस्ट्री, पिज्ज़ा जैसे व्यंजन इसी वजह से ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

नमक – शरीर में जल संतुलन बनाए रखना – नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है।

पत्ता गोभी – यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, वजन प्रबंधन, पाचन सुधारने और हृदय रोग का खतरा कम करने में मदद करती है।

गाजर –  गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है, आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है और आँखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है।

प्याज – दिल की सेहत के लिए अच्छा, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी हैं।

हरी मिर्च – मेटाबॉलिज़्म बढ़ाती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन दर्द और सूजन कम करता है।

अदरक – पाचन शक्ति बढ़ाता है और गैस, अपच को कम करता है। सर्दी-खांसी और गले की खराश में राहत देता है।

लहसुन – इम्यूनिटी मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

काली मिर्च – पाचन को दुरुस्त करती है और भूख बढ़ाती है। खांसी-जुकाम में बेहद लाभकारी।

ये थे मोमोज खाने के फायदे। आपको कैसी लगी यह खबर। यदि आपको किसी अन्य रेसिपी के फ़ायदों को जानना है तो कमेन्ट कर हमें जरूर बताएं।

About Post Author