पंजाब में हालत गंभीर… 30 की मौत 1400 गांव बाढ़ ग्रस्त

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

देश भर में बरसात के कारण कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पंजाब में स्थिति दिन-प्रतिदिन बेकाबू होती जा रही है। पंजाब में बाढ़ का कहर इस कदर सामने आया है कि अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों के हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार 1,400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

बता दें कि आपदा के चलते अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बाढ़ से 3,54,626 लोग प्रभावित हैं। राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रमुख नदियां सतलज, ब्यास, रावी और घग्गर उफान पर हैं। पंजाब की स्थिति बदहाल होने का नाम नहीं ले रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के प्रयास सरकार और एनडीआरएफ द्वारा किए जा रहे हैं।

बहरहाल, पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे से लौटने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर स्थिति का जायजा लिया है। पीएम मोदी ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता एवं कोशिश पंजाब में स्थिति को बेहतर करने के लिए की जाएगी। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पंजाब आने और राहत पैकेज की मांग की है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है। औजला ने कहा कि सिर्फ एनडीआरएफ टीमों की तैनाती काफी नहीं है। ज़रूरत एक विशेष राहत पैकेज की है, जिससे प्रभावित परिवारों को मदद मिले और पंजाब पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सके। औजला ने कहा कि बाढ़ से हुई तबाही राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति को प्रभावित कर सकती है।

About Post Author