गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला, पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा-मौत

गाजियाबाद

गाजियाबाद

गाजियाबाद के खोड़ा स्थित आदर्श नगर के होटल एएलक्स टाउन हाउस में सोमवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाकर चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद आरोपी शव कमरा नंबर-107 के बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। होटल के कर्मचारी ने भागते समय अर्जुन के हाथ खून से सने  देखकर मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन चंचल ने आरोपी पर दहेज के लिए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।

दिल्ली बुराड़ी के संतनगर में पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ गढ़ निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। चंचल का आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रियंका से मारपीट करने लगा था। वह छह महीने से मायके में किराए पर रह रही थी और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रही थी।

रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उसने बेटी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच अचानक अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। आठ जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे से वह होटल में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था। गाजियाबाद

कुछ देर बाद अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अर्जुन उसे धक्का देकर बाइक से वारदात में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया, उसके हाथ में खून लगा था। काफी रोकने पर भी वह नहीं रुका। तो उसे शक हो गया।

मोहित तुरंत कमरे के पास गया तो गेट पर खून के निशान थे। उसने मैनेजर अभय को फोन कर बुलाया। कमरे में खून फैला देखकर पुलिस को सूचना दी गई। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका का शव खून से लथपथ मिला। पेट को चाकू से गोदा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजियाबाद

About Post Author