Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई की काली दुनिया के खुल रहे राज

गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई

गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई

लवी फंसवाल। आज के समय में क्राइम बहुत बढ़ गया है, लॉरेंस बिश्नोई भी उस क्राइम की दुनिया का जाना माना गैंगस्टर है जो आज के समय में बहुत चर्चित हो रहा है। आपको बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 में पंजाब के फजिल्लका में हुआ था। अब उसकी उम्र महज 30 साल है। लेकिन उस पर केस 50 से भी ज्यादा है। इस समय तो लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान की जेल में बंद है। लेकिन उसके 600 से भी ज्यादा शार्प शूटर बाहर घूम रहे हैं। जो उसके‌ एक इशारे पर हजारों कत्ल करने के लिए तैयार रहते हैं। लॉरेंस बिश्नोई के इस क्राइम के सफर की शुरुआत उसके छात्र जीवन से हुई थी। वह पंजाब के डीएवी कॉलेज का छात्र था। उस कॉलेज में छात्रों के बीच यूनियन के लिए इलेक्शन हुआ करते थे। जिसमें जो भी गुट जीतता था। वह ही कॉलेज के छात्रों को यूनियन में रखता था। लॉरेंस विश्नोई भी उस इलेक्शन में खड़ा हुआ और ज्यादातर वोट भी उसी के पास आने वाले थे। लेकिन आखिरी समय में वह चुनाव हार गया। जिससे वह गुस्से में इतना भर गया कि उसने पिस्तौल खरीद ली। जब किसी गुस्से से भरे इंसान के पास कोई अवैध प्रकार की चीज जाती है तो अपराध उससे कुछ ही किमी दूर रहता है। सन 2011 के फरवरी महीने में उसने पहली वारदात को अंजाम दिया। क्राइम की दुनिया है तो वारदात ही कहेंगे उस दिन उसने  जो विपक्षी गुट उस से जीता था उदय गुट उस पर उसने फायरिंग करी, लेकिन पकड़ा गया तभी उसे पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तभी से वह किसी न किसी अपराध के कारण जेल में ही बंद है। यह भी कहा जा रहा है कि वह छात्र जीवन से इस जीवन में जग्गू भगवानपुरी से सीख लेकर बड़ा है। उसने छात्र जीवन में ही उसे हाथ मिला लिया था। ऐसे ही क्राइम की दुनिया में एक के बाद एक अंजाम देने के  बाद  उसने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर सन 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या करा दी। अब लोरेंस बिश्नोई एक इंटरव्यू के कारण फिर से सुर्खियों में आ रहा है। जिसमें वह अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। हालांकि अभी उस इंटरव्यू की जांच पड़ताल जा रही है। इसी को लेकर डी०जि०ए० की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह पंजाब की जेल का इंटरव्यू नहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि वह इंटरव्यू पुराना भी हो सकता है।

Exit mobile version