रोटरी क्लब ने बाढ़ पीड़ितों की मदद, डीएम मेघा रूपम भी रहीं मौजूद
राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ लोगों मदद कर रहा है। इसी के साथ ही कई सामाजिक संगठन भी पीड़ितों का हाथ पकड़ने के लिए आगे आए हैं। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की तरफ से सेक्टर 135 में राहत शिविर में शिविर में जाकर क्लब की तरफ जूस, खाद्य सामग्री, व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान, मनोज गर्ग, मनोज बाबू , जितेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
