Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गुरु नानक जयंती पर रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा एवं श्री गुरु नानक देव दरबार गुरुद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर अल्फा-2 स्थित गुरुद्वारा परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की माने तो, “एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है, और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।”

कार्यक्रम में गुरु नानक देव जयंती मनाने आए श्रद्धालुओं और सेक्टर के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर शुभम सिंघल, मुकुल गोयल, मनु जिंदल, दीपांशु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आलोक गोयल, तरंग तायल, हरजीत सिंह बरार सहित रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब की ओर से कहा गया कि इस तरह के आयोजन समाज में मानवता, सेवा और एकता की भावना को सशक्त करते हैं।

Exit mobile version