फिरोजाबाद में सड़क हादसा, 20 यात्री घायल

  (ग्रेटर नोएडा) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मजदूरों को लेकर जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बुधवार सुबह के समय पलटी। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जोकि हमीरपुर से हाथरस के लिए मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

बस में सवार एक घायल यात्री ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। जिस कारण हादसा हुआ। घायलों में दो मजदूरी की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। सभी मजदूर ईंट भट्टे पर काम करते हैं। पुलिस ने हासदे की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे