दिल्ली एनसीआर में बारिश, जलभराव से लगा लंबा जाम, आईएमडी का रेड अलर्ट
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव के कारण भीषण जाम लग गया और यात्री फंस गए। इंडिया गेट, आईटीओ और मंडी हाउस से लेकर दक्षिण दिल्ली तक, यात्रियों को कारों, बसों की लंबी कतारें मिलीं। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही लगभग रुक गई। दिल्ली एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के चलते दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
