राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन

प्रफुल्ल शर्मा

 (ग्रेटर नोएडा)नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज समापन हो गया। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ अब तक बिहार और अन्य राज्यों के विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन प्रमुख हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ आज समापन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाकपा महासचिव डी. राजा समेत विपक्ष के अन्य नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। हाइड्रोजन बम दिखाने की बात को लेकर उन्होंने कहा बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे। मोदी जी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की।  उन्हें हम संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। चाहे कुछ भी हो जाए। इसलिए हमने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की। हमें जबरदस्त समर्थन मिला है। बिहार के युवा से लेकर छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आकर कहते थे कि वोट चोर गद्दी छोड़। बीच-बीच में बीजेपी के लोग हमें काले झंडे भी दिखा रहे थे। बीजेपी के लोग सुन लें। एटम बम का नाम सुना है। उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। अब बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

बिहार का राजनीति गलियारा आज हलचल में है। विपक्ष ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन किया है। तो दूसरी ओर बीजेपी ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत 17 अगस्त को रोहतास ज़िले से हुई थी। जिसका समापन आज पटना के गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे पर हुआ।

About Post Author

आप चूक गए होंगे