संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी का धरना,पैलेट गन से घायल व्यक्ति को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, FIR दर्ज करने की मांग

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।राहुल गांधी परीक्षा धांधली प्रदर्शन में घायल छात्र को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया।इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर यह दावा किया था कि प्रदर्शनकारियों पर किसी भी तरह की पैलेट गन या छरों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

About Post Author