कठुआ में जैकेट में दिखे राहुल गाँधी

कठुआ में जैकेट में दिखे राहुल गाँधी

कठुआ में जैकेट में दिखे राहुल गाँधी

अनुराग दुबे। राहुल गाँधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इनके इस यात्रा के उपर काफी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला रहा है। इतनी भीषण ठंड के बावजूद भी राहुल गाँधी अपने पदयात्रा के दौरान एक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के बीच हो रही है। इसके बाद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। इस बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा प्रदेश की धरती पर पहुंची। नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया। भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदोस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। सरकार ने इस देश को रोजगार देने वाले छोटे मध्यम व्यवसायियों को खत्म कर दिया। नतीजा यह हुआ है कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवाओं के मुंह में एक शब्द है बेरोजगारी, बेरोजगार, बरोजगारी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह भाजपा और आरएसएस की पॉलिसी का नतीजा है। भारत के गरीब लोगों और युवाओं के अधिकारों पर हमला हो रहा है। किसानों पर आक्रमण हो रहा है। पूरा फायदा, दो तीन अरबपतियों को दिया जा रहा है। कहा कि दो हिंदोस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों का हिंदोस्तान बनाया जा रहा है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे