Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नेपाल पहुंचे राहुल गांधी,पब की वीडिओ वायरल

नेपाल

नेपाल

कुमारी निवेदिता : काँग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा लगातार घेरे में ले रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मंगलवार से तेजी से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का एक वीडिओ वायरल हो रहा है, जिसमें वह पब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मसले पर कांग्रेस ने बयान दिया है कि, राहुल गांधी अपनी महिला मित्र की शादी में शामिल होने पड़ोसी देश गए हैं। इस बयान के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि, काग्रेस नेता जिसकी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं वो नेपाली लड़की कौन है? सुत्रों से पता चला है कि,राहुल की महिला मित्र का नाम सुमनिमा है,जो की भारत की बड़ी विरोधी रही हैं। उन्होंने ऐसे कई बयान दिए हैं। जिसमे भारत का विरोध साफ तौर पर झलक रहा है।

जैसे उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले लोगों का समर्थन किया था। और उन्होंने नेपाल के विवादित मानचित्र जिसमें भारत के एक हिस्से को नेपाल बताया गया था। उसे सुमनिमा ने देर से किया गया फैसला बताया था। इसके अलावा सुमनिमा ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि भारत में टीके की कमी की वजह ये है कि मोदी ने टीके खरीदने की इच्छा नहीं जताई।
सुमनिमा उदास के पिता भीम उदास ने कहा कि उन्होंने काँग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी महिला मित्र के विवाह में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम नेपाल के राजदूत रहे हैं। और सुमनिमा ने अमेरिका के ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म किया है। और उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली है। सुत्रों के मुताबिक, सुमनिमा को 2014 में अमेरिकी जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।
सुमनिमा की शादी निमा मार्टिन शेरपा के साथ हो रही है। जहां काँग्रेस नेता नाईटक्लब की पार्टी में शामिल हैं, और शराब पी रहे हैं। जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उनकी इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए भाजपा पार्टी प्रवक्ता पुनावाला ने कहा की राहुल को ये शोभा नहीं देता, क्योंकि उधर राजस्थान जल रहा है और इधर राहुल पार्टी मना रहे हैं। उन्हें चिंता जताना चाहिए, लोगों की समस्याओं के बारे में बात करना चाहिए, ना की नाइटक्लब मे होना चाहिए।

Exit mobile version