पुणे हत्याकांड- सिया या चेतन, किसने दिया केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का!


मीनाक्षी, आईआईएमटी न्यूज। केतन अग्रवाल मर्डर केस- लोहागढ़ किले केतन को धक्का देकर मारने के आरोपी केतन की मंगेतर सिया गोयल और सिया के प्रेमी चेतन चौधरी, का पर्दा फाश हो गया है और घटना से लेकर सिया और चेतन के प्लान की पूरी कहानी सामने आ गई है।

केतन के आरोपी हुए गिरफ्तार
पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले पर घूमने गए, कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितयो में हुई मौत का मामला गंभीर रूप ले रहा है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपी सिया और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देकर मारने के आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल सात दिन की पुलिस कस्टडी में हैं।

दीवाली पार्टी में चेतन चौधरी से मिलना, केतन अग्रवाल से शादी ना करने की साजिश, मर्डर वाले दिन कैफ़े में मिलना और प्लान का कामयाब होना। अब इस घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है।

पहले फोन कॉल्स का राज, फिर हुडीमैन से सिया की बातचीत
आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 6 महीने तक 2000 फोन कॉल्स, 6 महीने में 238 घंटे बातचीत ने पुलिस के शक को गहरा कर दिया।
पुलिस के शक ने तूल जब पकड़ी तब, सीटीटीवी में एक शख्स कड़ी धूप में हुडी, इयरमफ़ और मास्क पहनकर लोहागढ़ किले में जाता दिखा और सिया से “साइन लैंग्वेज” में बात करता दिखा।

18 जून से पहले भी की गई थी कोशिश
18 जून के हत्याकांड से पहले भी, 14 जून को भी सिया ने केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया। पकड़े जाने के डर से “सिया ने सांप- सांप” चिल्लाना शुरू कर दिया और केतन को सांप से बचने का नाटक करने लगी।

सिया की लोहागढ़ जाने की जिद और साजिश
4 जून को, जब दोनों का बाली में फोटो शूट होना था तो सिया उसके साथ नहीं जाना चाहती थी, इसलिए मुंबई जाते समय सिया ने एक फूड मॉल में केतन के बैग से उसका पासपोर्ट चुरा लिया और उसे बाथरूम में फाड़कर फ्लश कर दिया. इसके अलावा, सिया बाली के बजाय लोहागढ़ जाने की जिद कर रही थी ताकि वो अपनी साज़िश को अंजाम दे सके।

सिया और चेतन की प्लानिंग
घटना को अंजाम देने से पहले, चेतन और सिया एक कैफे में मिले और केतन अग्रवाल को मारने का प्लान बनाया। उन्होंने प्लान के अनुसार एक ऐसी जगह ढूंढी जहां से उसे धक्का दिया जा सके और 18 जून को प्लान के मुताबिक सिया ने केतन को लोहागढ़ के किले से धक्का दे दिया और केतन की गिरते ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद गुमराह करने की कोशिश
सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन के हत्याकांड को इस तरह अंजाम दिया। हालांकि पहले सिया का खुद ही पुलिस के पास जाना, झूठे आँसू बहाना, सोशल मीडिया पर केतन की फोटो पर इमोशनल नोट लिखना, इन सब बातों के कारण घटना को हादसा करार कर दिया गया था।
लेकिन एक-एक कर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए और शक और गहरा हो गया जिससे आरोपियों के राज से पर्दा उठ गया।

About Post Author