परवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कोमल शर्मा आईआईएमटी न्यूज तिलक नगर में बनी सड़क जिसमे करीब एक करोड़ रुपए की लागत लगी वही सड़क की जांच करने पहुँचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनेल सिंह आमने सामने आ गए। रविवार को सड़क की जांच के लिए आप विधायक के साथ पहुँचे वीडियो ग्राफर ने वीडियो बनाना शुरू किया तो विवाद बढ़ गया। युवक के आरोप है की इसी दौरान मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा था। घटना के बाद आप विधायक युवक अपनी टीम के विकास पूरी थाने पहुँचे और मंत्री के ख़िलाफ़ शिकायत को मामला दर्ज कराया। पीडब्ल्यूडी की ओर से तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला सेंटर से केशवपुरम सब्जी मंडी तक सड़क के निर्माण कराया गया है। शनिवार को सड़क उद्घाटन हुआ था और अगले ही दिन सड़क को लेकर आप विधायक जरनेल सिंह ने सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया जिसमे आप विधायक ने सड़क का ख़राब होने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। घटना सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हल्ला बोल दिया सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केज ग्रेवाल पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं ने वीडियो साझा कर घटना की निंदा की और मंत्री प्रवेश वर्मा को मंत्रिमंडल से हटाने की माँग की है। अरविंद केजड़ीवाल ने कहा की वह सोमवार को मौके का मोआयना करेंगे।
