राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) भाजपा ज़िला गौतमबुधनगर के मंडलों में संगठन पर्व (चुनाव )के तहत सूरजपुर, जारचा, बिसरख, बादलपुर, कासना, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, रबुपुरा मंडलों के शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा संगठन पर्व  ज़िला चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे से रहे। विजय शिवहरे जी ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को एक पर्व के रूप में मना रही है सभी बूथों के गठन सर्वसम्मति के द्वारा ज़िले में 15 नवंबर से 25   नवम्बर तक पूरा करने के बाद मंडल गठन चुनाव होगा। वहीं कासना मंडल संगठन पर्व कार्यशाला में जिलाध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने कहा कि भाजपा संगठन  चुनाव को पर्व के रूप में मना रहा है जिले के सभी बूथों का  गठन सेक्टर शक्ति केन्दों पर नियुक्त शक्ति केन्द्र चुनाव अधिकारी सर्वसम्मति से  बूथ गठन का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सबसे पहले सदस्यता संगठन पर्व अभियान  की शुरूआत २ सितंबर से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नडडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता कराते हुए अभियान की शुरुआत की थी।

आज पूरे देश में भाजपा के इन दो महीनों में 10,करोड़ से अधिक भाजपा सदस्य बन चुके हैं। दूसरी तरफ  सूरजपुर मंडल कार्यशाला आर्य समाज मन्दिर सूरजपुर में ज़िला सह चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र कोरी व मंडल चुनाव अधिकारी पवन रावल ने कहा कि संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन सभी मण्डलों में आयोजित की जा रही है मंडल कार्यशाला में बूथ गठन के लिये शक्ति केंद्रों पर चुनाव अधिकारी बनाये गये है संगठन  पर्व बूथ चुनाव को सर्वसम्मति  से सम्पन्न कराएंगे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे