नीतीश कुमार को NDA विधायक दल की बैठक के नेता, 10वीं बार लेंगे शपथ

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत के बाद आज विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री चुना हैं। बीजेपी ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार का फिर से उपमुख्यमंत्री चुना गया हैं। बिहार विधानसभा में 19 नवंबर की दोपहर में हुई विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मौहर लग गई हैं। बिहार में नीतीश के लिए एक नारा जो बहुत चलन में 25 से 30 फिर से नीतीश।
अबकी बार 10वीं बार बिहार में नीतीश कुमार

बिहार के लिए आज का दिन बहुत अहम हैं। बिहार के 7.41 करोड़ मतदाताओं द्वारा एनडीए को बहुमत मिला जिसके बाद आज एनडीए गठबंधन की प्रमुख पार्टियों के विधायक दल के नेताओं के नाम की घोषणा की गई। बीजेपी द्वारा सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को चुना गया वहीं जेडीयू द्वारा नीतीश कुमार को। एनडीए के घटक दलों के द्वारा नीतीश कुमार को चुना गया हैं। जिसके बाद से बिहार का राजनीतीक संग्राम की शुरुवात हो गयी हैं। कल बिहार के गांधी मैदान में शपथ ग्रहर समारोह हैं जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

कल सुबह 11.25 पर होगा शपथ ग्रहण समारोह।

About Post Author