बदरपुर में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज आरोप है कि उसे उस लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था जिसके साथ उसका रिश्ता था। अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित की छाती और पेट में धारदार चाकू मारा गया।बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में चाकू मारकर 17 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक बदरपुर पुलिस स्टेशन को रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से मोलड़बंद, बदरपुर के पांडे मेडिकल स्टोर पर चाकू मारने की घटना की सूचना मिली। शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला 17 साल का लड़का था। आरोप है कि उसे उस लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था जिसके साथ उसका रिश्ता था। अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित की छाती और पेट में धारदार चाकू मारा गया।लोगों की मदद से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। बाद में चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Post Author