Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा)

उत्तर भारत में गर्मी आग उगल रही है। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 47.4 तक पहुंच गया। यह तापमान दिल्ली के नजफगढ़ में दर्ज किया गया जोकि शुक्रवार को देश में सर्वाधिक गर्मी का दिन रहा। इससे पहले हरियाणा के सिरसा में तापमान 47.1 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली में 14 साल के बाद शुक्रवार को गर्मी सबसे ज्यादा रही।

मौसम विभाग की माने तो भीषण गर्मी से अगले चार-पांच दिन राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में 23 मई तक तेज आंधी-तुफान के साथ बारिश की संभावना है। लेकिन उत्तर भारत और पश्चिम इलाके में आगे पांच दिन तक गर्म लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के माने सूरज की तपिश का हाल यह है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अधिकतर भाग में पारा 45 डिग्री को भी पार कर गया।

गर्मी के देखते हुए लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं। अगर कोई दोपहर में बाहर निकल रहा है तो वह मजबूरी के कारण ऐसा कर रहा है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सीधे सूरज की तपिश से दूर ही रहें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। 

Exit mobile version