IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी कॉलेज समूह में हुईं कई प्रतियोगिता

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत सरकार के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 10-25 मार्च के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर आईआईएमटी कॉलेज समूह में छात्राओं और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ‘भारतीय इतिहास में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर एक वाद-विवाद कंपटीशन हुआ।

खेल प्रतियोगिता

इसमें सभी कॉलेज की तरफ से छात्राओं और महिला फैक्लटी ने भाग लिया। इसी की साथ ही कॉलेज परिसर में  खो-खो, बैडमिंटन, लेमन रेस, रस्साकशी, योगासन जैसी खेल प्रतियोगिताएं में छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता और पार्टी की सह-प्रवक्ता ममता पेन्युली काले ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने  कहा कि सभी महिलाएं एक समान सम्मान पाने की हकदार हैं। समाज के लिए सभी का महत्वपूर्ण योगदान है, कोई महिला कमजोर नहीं है।

लेमन रेस

हम  कोमल जरूर हैं लेकिन कमजोर नहीं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना,सुकन्या समृद्धि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक निर्भया योजना, स्पेशल मैटरनिटी लीव 60  दिन जैसे कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में कई छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।  इस मौके पर कॉलेज के डीन, एचओडी, सहित अनेक महिला फैक्लटी और छात्राएं मौजूद रही।

Exit mobile version